राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों के लिए 22 फरवरी तक करें आवेदन

By Sahab Ram
On: February 3, 2022 11:22 AM
Follow Us:

राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों के लिए 22 फरवरी तक करें आवेदन

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग हरियाणा एवं हरेडा द्वारा वर्ष 2020-21 के तहत राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों के लिए विभिन्न श्रेणीयों के पात्र उपभोक्ताओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी है।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

 

एडीसी जयदीप कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इनोवेशन, नई औद्योगिकियां/अनुसंधान एवं विकास परियोजनाएं जिनमें नवीन प्रचार परियोजनाएं शामिल हो, ऊर्जा संरक्षण में अनुसंधान और नवाचार, ऊर्जा दक्षता, अपशिष्ट से उर्जा और नवीकरणीय उर्जा क्षेत्र, कुशल प्राकृतिक संसाधन प्रबधंन में श्रेष्ठ कार्य करने वाली संस्थाएं भी राज्य उर्जा संरक्षण पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकती हैं। इन पुरस्कारों में नकद राशि, शिल्ड तथा प्रमाण पत्र प्रदान किए जाते हैं।
राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों के लिए 22 फरवरी तक करें आवेदन

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

उन्होंने जिला में स्थित औद्योगिक, वाणिज्यिक, राजकीय, संस्थागत, समूह आवासीय भवनों के मालिकों, इनोवेशन/ नई प्रौद्योगिकियां/ अनुसंधान एवं विकास परियोजनाएं जिनमें नवीन प्रचार परियोजनाएं शामिल हों, ऊर्जा संरक्षण में अनुसंधान और नवाचार, ऊर्जा दक्षता, अपशिष्ट से ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र तथा कुशल प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन में श्रेष्ठ कार्य करने वाली संस्थाओं से आह्वान किया कि इन पुरस्कारों के लिए अधिक से अधिक आवेदन करें। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत दिशा-निर्देशों बारे हरेडा की वैबसाइट हरेडा.जीओवी.इन (hereda.gov.in) पर विजिट कर सकते हैं।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment