मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर 15 फरवरी तक करवाएं पंजीकरण

By Sahab Ram
On: February 13, 2022 11:11 AM
Follow Us:

मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर 15 फरवरी तक करवाएं पंजीकरण

हरियाणा सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर रबी फसल बेचने के लिए किसानों को मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। अब सरकार द्वारा पंजीकरण की तिथि को 15 फरवरी तक कर दिया गया है।
डीसी यशेन्द्र सिंह ने बताया कि किसानों द्वारा अपने कृषि उत्पादों को मंडियों में बेचने तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि से संबंधित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए अपनी फसलों का पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल फसल डॉट हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पर करवाना अनिवार्य है।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

 

उन्होंने बताया कि फसल का पंजीकरण करवाने के लिए परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि किसान ऑनलाइन या नजदीकी अटल सेवा केंद्र पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 भी जारी किया गया है। किसान इनमें से किसी भी माध्यम से अपनी फसल का पंजीकरण करवाएं। पंजीकृत करवाते समय किसान अपने पास मोबाइल जरूर रखें।
मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर 15 फरवरी तक करवाएं पंजीकरण

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

किसानों को फसलों की बुआई से लेकर मंडियों में बिक्री तक में मिलेगी मदद :

डीसी यशेन्द्र सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा रबी सीजन 2021-22 के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर गेहूं, सरसों, दहलन, सूरजमुखी, चना और जौ बेचने के इच्छुक किसानों के लिए आवेदन करने के लिए पोर्टल 15 फरवरी तक खुला रहेगा। इस पोर्टल के माध्यम से किसानों की फसलों का बुआई से लेकर मंडियों में बिक्री तक मदद मिलेगी। इसके अलावा प्राकृतिक आपदाओं के कारण क्षतिग्रस्त हुई फसल के मुआवजे एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को बोई गई फसल का नाम, खेती का रकबा फसली महीना, बैंक खाता संख्या एवं मोबाईल नंबर जैसी अनिवार्य जानकारी आनलाईन पोर्टल पर दर्ज करनी होगी।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment