ऊर्जा संरक्षण और इनोवेशन के क्षेत्र में पुरस्कार जीतने का मौका, 22 फरवरी तक करें आवेदन

By Sahab Ram
On: February 13, 2022 11:46 AM
Follow Us:

ऊर्जा संरक्षण और इनोवेशन के क्षेत्र में पुरस्कार जीतने का मौका, 22 फरवरी तक करें आवेदन

ऊर्जा संरक्षण करने और इसको लेकर इनोवेशन करने वालो को हरियाणा सरकार पुरस्कार देगी। ताकि लोगों को जागरूक करके ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सके। इसके लिए हरियाणा एवं हरेडा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग  द्वारा राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों की एक योजना आरम्भ की गई है। जिसके तहत वर्ष 2020-21 के लिए विभिन्न श्रेणियों के पात्र उपभोक्ताओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 22 फरवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
 

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

अतिरिक्त उपायुक्त जयदीप कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा राज्य में स्थित ओधोगिक, वाणिज्यिक, राजकीय, संस्थागत, समूह आवासीय भवनों को ऊर्जा संगरक्षण के क्षेत्र में श्रेष्ट उपाय करने, तकनीक अपनाने, ऊर्जा दक्षता हासिल करने के फलस्वरूप राज्य ऊर्जा संगरक्षण पुरस्कारों से अलंकृत किया जाता है। इसके अतिरिक्त इनोवेशन, नई प्रौद्योगिकियां, अनुसंधान एवं विकास परियोजनाएं जिनमें नवीन प्रचार परियोजनाएं शामिल हों, ऊर्जा संरक्षण में अनुसंधान और नवाचार, ऊर्जा दक्षता, अपशिष्ट से ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र, कुशल प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन में श्रेष्ठ कार्य करने वाली संस्थाएं भी राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकती हैं। इन पुरस्कारों में नकद राशि, शील्ड तथा प्रमाण पत्र प्रदान किये जाते हैं।
वेबसाइट पर ऑनलाइन करें आवेदन
ऊर्जा संरक्षण और इनोवेशन के क्षेत्र में पुरस्कार जीतने का मौका, 22 फरवरी तक करें आवेदन

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग, हरियाणा एवं हरेडा द्वारा वर्ष 2020-21 के लिए राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार प्रदान करने के लिए पात्र उपभोक्ताओं से आवेदन आमंत्रित किये गए हैं जिसकी अंतिम तिथि 22 फरवरी 2022 है। इस योजना के दिशानिर्देशों की एक प्रति हरेडा की वेबसाइट  www.hareda.gov.in  पर उपलब्ध है। आवेदन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय, रेवाड़ी के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क किया जा सकता है।hareda

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment