मारपीट में घायल युवक का सरकारी अस्पताल पर आरोप

By Sahab Ram
On: February 16, 2022 12:41 PM
Follow Us:

मारपीट में घायल युवक का सरकारी अस्पताल पर आरोप

रेवाड़ी के अर्जुन नगर गली नम्बर तीन के रहने वाले दिनेश कुमार ने सरकारी अस्पताल के स्टाफ पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें सिर में गहरी चोट है लेकिन उनका सीटी स्कैन नहीं किया जा रहा है. वो अस्पताल में मौजूद है और उसे अस्पताल से लाम्बा यानी अस्पताल में ना होना बताया गया है. इस बारे में पीड़ित ने सिविल सर्जन रेवाड़ी को लिखित शिकायत की है.

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

 

जानकारी के मुताबिक दिनेश कुमार के साथ 12 फ़रवरी को मारपीट की गई थी. जिसके बाद 112 नम्बर पर कॉल करके के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी. पुलिस ने ही दिनेश को रेवाड़ी ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया था. दिनेश का आरोप है कि ट्रोमा सेंटर में उसके सिर में टाँके लगाकर पट्टी कर दी गई थी और सीटी स्कैन करने के लिए भी लिखा गया था. लेकिन सीटी स्कैन नहीं किया गया.

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

मारपीट में घायल युवक का सरकारी अस्पताल पर आरोप

उन्होंने ट्रोमा सेंटर के स्टाफ से पूछा तो बताया गया कि आपकी फ़ाइल बंद कर दी गई है. दिनेश ने सिविल सर्जन रेवाड़ी को दी शिकायत में कहा है कि उसे ट्रोमा सेंटर से लाम्बा दिखाया हुआ है. यानी मरीज बीना बताएं कहीं चला गया है.जबकि वो अस्पताल में ही भर्ती है. उन्होंने इस मामले में जाँच के बाद कार्रवाई की मांग की है.

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment