पशुपालक राज्य पशुधन प्रदर्शनी, भिवानी में लेकर जाएं अपने पशु : डीसी

By Sahab Ram
On: February 19, 2022 12:09 PM
Follow Us:

पशुपालक राज्य पशुधन प्रदर्शनी, भिवानी में लेकर जाएं अपने पशु : डीसी

हरियाणा के पशुपालन एवं डेयरी विभाग की ओर से आगामी 25 फरवरी से हरियाणा प्रदेश के जिला भिवानी में भिवानी के सैक्टर 13 के पास हुडा ग्राऊंड मे 38वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। यह प्रदर्शनी 27 फरवरी तक चलेगी। प्रदर्शनी के दौरान पशुओं की विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

 

डीसी यशेन्द्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रदर्शनी और आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले पशुओं को विभाग की ओर से ईनाम दिए जाएंगे। साथ ही ऊंट व घोडों के करतब भी होंगे और पशुओं का रैंप शो भी आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा कृषि, पशुपालन और बागवानी से संबधित नई तकनीकों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

पशुपालक राज्य पशुधन प्रदर्शनी, भिवानी में लेकर जाएं अपने पशु : डीसी

पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डा. भूप सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सक, उपमंडल अधिकारी या उपनिदेशक कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। चुने गए पशुओं को 24 फरवरी सायं तक प्रदर्शनी स्थल पर पहुंचना होगा। इस राज्य पशुधन प्रदर्शन में 12 नस्लों के पशुओं की 53 तरह की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इनमें गाय, भैंस, बैल, खागड़, भेड़, बकरी, मेंढ़े, ऊंट, घोड़े, सूअर व गधे जैस पशु शामिल हैं। प्रदर्शनी में पशुओं के ठहरने, चारे व पानी की समुचित व्यवस्था होगी।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment