हरियाणा सरकार ने लिया बड़ा फैसला अवैध कॉलोनियों में रह रहे लोगो को होंगे फायदे

By Sahab Ram
On: February 20, 2022 7:45 AM
Follow Us:

हरियाणा सरकार ने लिया बड़ा फैसला अवैध कॉलोनियों में रह रहे लोगो को होंगे फायदे

हरियाणा में शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत समेत अन्य कई जिलों में अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के लिए पॉलिसी में संशोधन किया है. इसके बाद गुरुग्राम की 150 से ज्यादा अवैध कॉलोनियों को नियमित करने का रास्ता साफ हो गया है. यह निर्णय मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा की गठबंधन सरकार ने लिया है.इस फैसले के बाद इन कॉलोनियों में बिजली, पानी, सड़क समेत अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी.इस फैसले के बाद अवैध कॉलोनियों के ढहने का डर भी लोगो के मन से निकल जाएगा.क्योंकि इस पॉलिसी में सभी तरह की कॉलोनियों को शामिल किया जाएगा.

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

 

आपको बता दें कि 14 फरवरी 2022 से पहले की विकसित अवैध कॉलोनियों को ही इस संशोधित पॉलिसी में शामिल किया गया है.इसके बाद विकसित होने वाली कॉलोनियों पर यह संशोधित पॉलिसी लागू नही होगी. दरअसल, अंडर सेक्शन- 3 एक्ट 2016 के तहत इस पॉलिसी को संशोधित किया है.

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

हरियाणा सरकार ने लिया बड़ा फैसला अवैध कॉलोनियों में रह रहे लोगो को होंगे फायदे

जरुरी मानदंड

  • जलघर, सामुदायिक भवन, पॉर्क आदि की सुविधा होगी.
  • कॉलोनी में बने भूखंडों का सही तरीके से सीमांकन होगा. रजिस्ट्री भी होगी.
  • चौड़ी सड़कें होंगी और गली 6 मीटर से कम नहीं होगी.
  • व्यवसायिक गतिविधि के लिए 2% तक आरक्षित जगह होगी.

 

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment