सांड की लड़ाई में दादी पोती घायल, देखे विडियो

By Sahab Ram
On: February 21, 2022 1:04 PM
Follow Us:

सांड की लड़ाई में दादी पोती घायल, देखे विडियो

रेवाड़ी में आवारा पशुओं का आतंक आये दिन बढ़ता जा रहा है। कई दिन पहले आवारा सांढ़ों की लड़ाई में एक युवक की जान भी जा चुकी है। हर गली हर मोहल्ले, हर चौराहे पर काल बनकर विचरते है ये आवारा पशु। जिससे रेवाड़ी के लोगो में दहशत का माहोल बना हुआ है।

 

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

अब ऐसा ही एक मामला रेवाडी के पूर्ण नगर से आया है । रेवाडी के पूर्ण नगर की है जहां आवारा सांढ़ों की लड़ाई में सांढ़ों ने घर का दरवाजा तोड़कर घर मे खेल रही डेढ़ वर्षीय मासूम ओर उसकी दादी को गम्भीर रूप से घायल कर दिया। जिन्हें रेवाडी के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया और उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पूरी घटना वहां लगे सी सी टी वी कैमरे में कैद हो गई। अभी भी घटना स्थल के आसपास लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पीड़ित परिवार ने नगर परिषद के आला अधिकारियों से इन आवारा पशुओं से निजात दिलवाने की गुहार लगाई है ताकि दुबारा ऐसा हादसा न हो।

 

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर
राजस्थान के लोग रेवाड़ी में छोड़ते है आवारा पशु 

नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी की माने तो अभी तक 576 आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला भेजा जा चुका है लेकिन नगर परिषद जितने पशु पकड़ती है उतने ही कुछ दिनों में दुबारा आ जाते हैं क्योंकि रात के अंधेरे में राजस्थान के लोग वहां के आवारा पशु रेवाडी सीमा में छोड़ देते हैं। इनकी लोगों से अपील है कि यदि वह बाहर के लोगों को रेवाडी में पशु छोड़ते देखें तो इसकी सूचना तुरन्त नगरपरिषद या पुलिस प्रशासन को दें ताकि इस दहशत के माहौल से निजात मिल सके।

आपको बता दें कि रेवाडी में हर गली हर चौराहे ओर हर बाजार में ये आवारा पशु नजर आते हैं जो अनेकों लोगों को हमेशा के लिए अपाहिज बना चुके हैं और पिछले वर्ष इन्ही आवारा पशुओं के कारण एक युवक की जान भी जा चुकी है लेकिन नगरपरिषद इस समस्या का संसधान अभी तक नहीं कर सकी।

सांड की लड़ाई में दादी पोती घायल, देखे विडियो

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment