रेवाड़ी में फल व्यापारी पर कुल्हाड़ी से हमला, दोनों पैरों पर किया वार

By Sahab Ram
On: February 24, 2022 6:50 AM
Follow Us:

रेवाड़ी में फल व्यापारी पर कुल्हाड़ी से हमला, दोनों पैरों पर किया वार

शहर के नाईवाली चौक स्थित सब्जी मंडी में मंगलवार की रात को फल विक्रेता पर कई युवकों ने हमला करके 37 हजार रुपए लूट लिए। पीड़िता दुकानदार ने आरोपियों पर नकदी छीनने के साथ पिस्तौल की बट और कुल्हाड़ी से भी हमला करने का आरोप लगाया है। वारदात में घायल पीड़ित को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। लोगों की चर्चा के अनुसार मामला रेहड़ी लगाने की रंजिश से जुड़ा है।  शहर थाना पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।

 

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

 

पुलिस को दी शिकायत में शहर के मोहल्ला रामबास निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह शहर के नाईवाली चौक स्थित सब्जी मंडी में फलों की रेहड़ी लगाते हैं। 22 फरवरी की रात को रेहड़ी पर काम करने वाले युवकों से हिसाब-किताब करने के बाद उन्हें गोदाम में भेज दिया था। तत्पश्चात हुई बिक्री के आए हुए पैसों को समीप स्थित एक मेडिकल स्टोर के सामने खड़े होकर गिनने लग गए।

रेवाड़ी में फल व्यापारी पर कुल्हाड़ी से हमला, दोनों पैरों पर किया वार

आरोप है कि इसी दौरान पीड़ित के ही मोहल्ला रामबास निवासी अंगद उर्फ अभिषेक, मोनू, विक्रम, रामौतार, विकास उर्फ विक्की, सैनी मोहल्ला निवासी खुशी राम उर्फ ईलू सहित अन्य युवकों ने उन पर पीछे से हमला कर दिया। आरोप है कि अभिषेक द्वारा नाक पर पिस्तौल की बट से वार किया गया जिसमें वह घायल हो गए। इस दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई, लेकिन किसी ने राजेन्द्र को छुड़ाने की कोशिश नहीं की। वहीं अन्य हमलावरों ने डंडों, राड व कुल्हाड़ी से मारपीट करते हुए उनके पास 37 हजार रुपए छीनकर फरार हो गए।इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

 

सूचना मिलते ही राजेन्द्र के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे रात में ही ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया।जिसके बाद घायल के परिजनों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया । शहर थाना पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ, मारपीट, धमकी देने, लूटपाट व आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।

 

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment