भगवान परशुराम शिक्षा समिति के चुनाव में देरी में साजिश,फूंका चुनाव अधिकारी का पुतला

By Sahab Ram
On: February 27, 2022 2:36 PM
Follow Us:

भगवान परशुराम शिक्षा समिति के चुनाव में देरी में साजिश,फूंका चुनाव अधिकारी का पुतला

रेवाड़ी की भगवान परशुराम शिक्षा समिति के सदस्यों ने आज चुनाव अधिकारी का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया. समिति के सदस्यों का कहना है कि एक साजिश के तहत पहले चुनाव अधिकारी को बदल दिया गया और आज चुनाव के दिन बीना किसी कारण चुनाव को रद्द कर दिया गया.

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

 

आपको बता दें कि ब्राह्मण समाज की भगवान परशुराम शिक्षा समिति के नाम से एक संस्था है. जिस संस्था का आज चुनाव होना था. लेकिन एन टाइम पर चुनाव को रद्द कर दिया गया.जिसके बाद समिति के सदस्यों में रोष बढ़ गया और उन्होंने चुनाव अधिकारी का पुतला फूंककर रोष जाहिर किया. समिति के सदस्यों का कहना है कि 24 दिसंबर 2021 को जिला शिक्षा अधिकारी के पद से रिटायर्ड धर्मबीर बल्डोदिया को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था. 12 फ़रवरी को योग्य उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए थे.

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

भगवान परशुराम शिक्षा समिति के चुनाव में देरी में साजिश,फूंका चुनाव अधिकारी का पुतला

लेकिन एक साजिश के तहत चुनाव अधिकारी को बदल दिया गया और नया चुनाव अधिकारी एसके जोशी को नियुक्त कर दिया गया. समिति के सदस्यों ने कहा कि एसके जोशी के नाम का सभी ने विरोध किया था. लेकिन फिर भी उन्हें गलत तरीके से चुनाव अधिकारी नियुक्त कर दिया गया. आज एसके जोशी को चुनाव कराने के लिए सर्कुलर रोड स्थित ब्रह्मगढ़ पहुँचना था लेकिन वो नहीं आयें और समिति के सदस्यों में रोष ओर बढ़ गया.

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment