रेवाड़ी में रसगुल्ला भण्डार पर सीएम फ्लाइंग की रेड, लिए गए सैंपल  

By Sahab Ram
On: March 4, 2022 10:57 AM
Follow Us:

रेवाड़ी में रसगुल्ला भण्डार पर सीएम फ्लाइंग की रेड, लिए गए सैंपल  

रेवाड़ी में सीएम फ़्लाइंग टीम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को साथ लेकर एक रसगुल्ला भण्डार पर रेड की. जहाँ पाया गया कि बीना लाइसेंस रसगुल्ले बनाकर सप्लाई किये जा रहे है. स्वास्थ्य विभाग ने मौके से रसगुल्ला , खोया और दूध का सैम्पल लिया है. जिसे जाँच के लिए भेजा जाएगा.

 

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

आपको बता दें कि मिलावटखोरी का कारोबार तेजी से फलफूल रहा है और जनता धीमे जहर को खाने को मजबूर है. रेवाड़ी में भी हालात कुछ ऐसे ही है. जहाँ मुनाफाखोर लोगों की जिन्दगी से खिलवाड़ कर रहे है. मिलावटखोरों के होंसले इसलिए भी ज्यादा बढ़ जाते है. क्योंकि विभाग कभी – कभी नींद से उठता है. आज भी स्वास्थ्य विभाग ने सीएम फ़्लाइंग की रेड के कारण ही ये सैम्पलिंग की है.

 

रेवाड़ी में रसगुल्ला भण्डार पर सीएम फ्लाइंग की रेड, लिए गए सैंपल  

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

रेवाड़ी शहर की नई बस्ती स्थित प्यारेलाल यादव रसगुल्ला भण्डार पर सीएम फ़्लाइंग टीम ने छापेमारी की. निरीक्षक सूबे सिंह के नेतृत्व में में ये कार्रवाई की गई. जहाँ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक चौधरी ने तीन सैम्पल लिए है. जिनका कहना है कि आज उन्होंने नारनौल से भी सैम्पल्स लिये है और अन्य स्थानों पर रेड करके सैम्पलिंग करनी बाकी है.

 

 

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

उन्होंने कहा कि वो समय-समय पर सैम्पलिंग करते है. ताकि मिलावटखोरो के खिलाफ कार्रवाई की जा सकें. वो कई मिलावट करने वाले लोगों के खिलाफ केस दर्ज भी करा चुके है. इस मामले में सैम्पलिंग के आलावा लाइसेंस ना होने के कारण नोटिस भी प्यारेलाल रसगुल्ला भण्डार को दिया गया है.

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment