शहर के सरकुलर रोड पर चल रहे एक स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार करने के आरोपी संचालक को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान फदनी निवासी सोनू के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस में पुलिस दस लड़कियों व चार लड़कों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
21 फरवरी को पुलिस अधीक्षक के खुफिया विभाग को शहर के सरकुलर रोड स्थित डी सेंट लुक स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार होने की सूचना मिली थी। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने पुलिस उप अधीक्षक हंसराज व शहर थाना एसएचओ संजय कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर रेड करने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने फर्जी ग्राहक बना कर स्पा सेंटर पर भेजा। फर्जी ग्राहक का इशारा मिलते ही पुलिस ने मौके पर दबिश दी।
पुलिस ने मौके से एक लड़के व चार लड़कियों को काबू किया था। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव अहरोद निवासी अक्षय के रूप में हुई थी। आरोपी युवक स्पा सेंटर का मैनेजर था। सभी आरोपी देह व्यापार के धंधे में शामिल थे। स्पा सेंटर का भवन सोनू नाम के युवक ने शहर के मोहल्ला गांधी नगर निवासी प्रथम सिंगला से किराए पर लिया हुआ था। पुलिस ने सभी के खिलाफ देह व्यापार सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पुलिस ने इस मामले में स्पा सेंटर संचालक सोनू के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था। सोनू ने जगह शहर के मोहल्ला गांधी नगर निवासी प्रथम सिंगला से किराए पर ले रखी थी। आरोपी सोनू कई दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस ने शुक्रवार की शाम आरोपी सोनू को भी गिरफ्तार कर लिया।





