लाखों रुपये की हेरोइन मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: March 11, 2022 1:20 PM
Follow Us:

पुलिस अधीक्षक राजेश के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-352 पर गांव बीकानेर के निकट से सीआईए रेवाड़ी ने एक कार से लाखों रुपये की हेरोइन बरामद की थी। मौके से पुलिस ने शहर के यादव नगर निवासी अविनाश उर्फ रिंकू को गिरफ्तार कर उसकी कार से 140 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। आरोपी से बरामद हेरोइन की कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी अविनाश ने पुलिस को चकमा देने के लिए अपनी कार पर फर्जी नंबर प्लेट भी लगाई हुई थी। सदर थाना में आरोपी अविनाश उर्फ रिंकू पर प्राथमिकी दर्ज कर अदालत से रिमांड पर लिया गया था। तीन दिन के रिमांड के दौरान आरोपी अपने दो और साथियों के नाम बताए। पूछताछ के बाद पुलिस ने जिला महेंद्रगढ़ के गांव चेलावास निवासी अमित उर्फ सरपंच व गांव ककराला निवासी धर्मेंद्र उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर लिया था।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

मामले में आगे कार्रवाई करते हुए सीआईए रेवाडी पुलिस ने अमित उर्फ सरपंच व धर्मेंद्र उर्फ बबलू से पुछताछ में जिला महेंद्रगढ़ के गांव चेलावास निवासी पप्पू राम का नाम सामने आने पर बृहस्पतिवार को आरोपी पप्पू राम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को आज अदालत में पेश करके 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment