Russia Ukraine War: डीसी यशेन्द्र सिंह ने कहा कि यूक्रेन से रेवाड़ी सकुशल वापसी तक जिला प्रशासन निरंतर नागरिकों व व उनके अभिभावकों के संपर्क में रहा। उन्होंने कहा कि हर भारतीय की सकुशल वापसी के लिए सरकार व प्रशासन ने जिम्मेदारी के साथ अपने नैतिक दायित्व का निर्वहन किया है। यूक्रेन से स्वदेश लौटे 51 नागरिकों ने केंद्र व प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि यूक्रेन से रेवाड़ी तक वापसी में सरकार व प्रशासन हर कदम पर उनका सहयोगी रहा है।
विद्यार्थियों ने स्वदेश आगमन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने देश लाने के साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा एयरपोर्ट से घर लाने तक की व्यवस्था में दिए गए सहयोग पर उनका दिल से आभार व्यक्त किया है।





