हंगामे के साथ शुरू हुई नगर परिषद हाउस की बैठक

By Sahab Ram
On: March 14, 2022 7:34 AM
Follow Us:

रेवाड़ी नगर परिषद हाउस की बैठक आज जोरदार हंगामे के साथ शुरू हुई। बैठक शुरू होने से पहले कुछ पार्षदों ने पार्षद पति के बैठक में शामिल होने पर ऐतराज जताया। इस बात पर काफी पार्षदों ने जमकर बवाल काटा और नगर परिषद पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। जिसके बाद नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव ने कहा कि ना पार्षद पति हाउस की बैठक में शामिल होंगे ना ही चेयरपर्सन पति बैठक में शामिल होंगे।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

इसके साथ ही मीडिया की हाउस की बैठक में रोक लगाने पर भी कुछ पार्षदों ने जमकर विरोध किया। पार्षदों ने कहा कि मीडिया शहर की और पार्षदों की आवाज जोरशोर से उठाते है। मीडिया की इंट्री बैन करना पूरी तरह से गलत है। जिसके बाद मीडिया की इंट्री दी गई।

आपको बता दें कि रेवाड़ी नगर परिषद ने बजट 2022-23 पेश किया है। जिसमें नगर परिषद की अनुमानित आय 66 करोड़ 22 लाख बताई गई है। जबकि विभिन्न विकास कार्यों पर 63 करोड़ 9 लाख रुपए बताए गए है।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment