जांचकर्ता ने बताया कि एचएसआइआइडीसी (HSIIDC) के सेक्टर 2 निवासी विष्णु सोनी ने शिकायत में बताया कि वह CMR NIKKEI INDIA PVT. LTD में सिक्योरिटी आफिसर के पद पर कार्य करता है। 13 मार्च को दिन में करीब 2 बजे ग्रिजेश कुमार निवासी गांव सावदी डा0 बलवरिया जिला बस्ती UP का रहने वाला है एवं उसका साथी दलीप कुमार निवासी ग्राम सिहरी खुर्द जिला बस्ती यूपी का रहने वाला है। जो ड्युटी पर आउट करके अपने घर जा रहे थे। तभी मैंने देखा की दोनो ने कंपनी में से बाहर जाने से पहले सस्पेक्टेड चांदी जो लगभग 200 से 250 ग्राम थी, जिसकी कीमत लगभग 15000/- रुपये होगी जो कि दीवार से बाहर फेंक दिया।
पुलिस ने विष्णु सोनी की शिकायत पर मामला दर्ज करके मामले में दोनों आरोपियों यूपी के जिला बस्ती के गांव सावदी निवासी ग्रिजेश कुमार व गांव सिहरी खुर्द निवासी दलीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया।





