कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की एसीएस सुमिता मिश्रा ने की विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

By Sahab Ram
On: March 17, 2022 4:15 PM
Follow Us:

अतिरिक्त मुख्य सचिव डा0 सुमिता मिश्रा ने वीडियो कॉन्फ्रैसिंग के माध्यम से जिला उपायुक्तों को निर्देश देते हुए कहा कि ई-गिरदावरी की मिसमैच की रिपोर्ट तुरंत मुख्यालय भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने वीसी के माध्यम से मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण, ई गिरदावरी, कृषि विभाग की योजना के तहत पराली की गांठ बनाने पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि व अन्य बिंदुओं बारे विस्तार से समीक्षा की।
मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

उन्होंने कहा कि किसान ने अपने खेत में जो भी फसल बोई है उसका सम्बन्धित पोर्टल पर रजिस्टे्रशन होना जरूरी है। रजिस्ट्रेशन होने के उपरांत ही किसान को योजनाओं का लाभ सुगमता से मिल सकेगा। अगर फसल खराब होती है तो फसल का खराबा भी उन्हीं को मिल सकेगा जिनका पोर्टल पर पंजीकृत है। किसानों के हित को मद्देनजर रखते हुए मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल 15 मार्च से 18 मार्च 2022 तक दोबारा उपलब्ध है। इसलिए यदि किसी किसान ने अभी तक पंजीकरण नहीं करवाया है वे अपना पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ढेंचे के बीज पर भी सब्सिडी प्राप्त करने के लिए किसानों को मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है तभी सब्सिडी का लाभ मिल सकेगा।
 

डीसी यशेन्द्र सिंह ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को अवगत करवाते हुए बताया कि जिला रेवाड़ी में मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर किसानों के पंजीकरण के कार्य को बेहतर तरीके से किया गया है। उपायुक्त ने बताया कि जिले में एग्रीइंफ्रास्टैक्चर फण्ड के तहत एक केस स्वीकृत हो चुका है तथा दो केस अंडर प्रोसेस है। उन्होंने एसीएस को विश्वास दिलाया कि 31 मार्च तक 10 केस हो जाएगें। वीसी में जो दिशा-निर्देश मिले हैं उनकी अनुपालना के तहत कार्यों में तेजी लाई जायेगी।
 

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

डीसी यशेन्द्र सिंह ने वीसी के उपरांत अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कृषि से सम्बन्धित किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर किसानों का पंजीकरण करवाना जरूरी है। किसानों ने जो भी फसल बोई है वे उसका पोर्टल पर पंजीकरण करवाएं। उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा अपने कृषि उत्पादों को मंडी में बेचने तथा सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही कृषि से संबंधित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए रबी की फसलों का पंजीकरण के साथ-साथ किसान ने जो भी फसल बोई है उसका मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।

 

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment