रेवाड़ी में फंदे से लटका मिला युवक का शव, सुसाइड नोट में 2 लोगों को ठहराया मौत का जिम्मेदार

By Sahab Ram
On: March 19, 2022 6:38 AM
Follow Us:

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी के गांव जोनावास का रहने वाला 32 वर्षीय हरिओम पशुओं की रखवाली के लिए रोजाना अपने नोहरे (प्लाट) में ही सोता था। शुक्रवार की शाम हरिओम को चाचा सूबे सिंह पशुओं को चारा डालने के लिए नोहरे में गया तो अंदर से ताला लगा हुआ मिला। काफी देर खटखटाने के बाद भी जब अंदर से दरवाजा नहीं खुला तो सूबे सिंह पड़ोसी के मकान की छत पर गया और खुद के नोहरे में देखा तो हरिओम फंदे पर झूल रहा था। सूबे सिंह ने पड़ोसियों की मदद से ताला तोड़ा और तुरंत हरिओम को नीचे उतारा। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। हरिओम ने बिजली की तार से फंदा लगाया हुआ था। परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

dharuhera thana

मौके पर पहुंची धारूहेड़ा थाना पुलिस को मौके से एक पेज का सुसाइड नोट मिला। साथ ही एक पैन भी पड़ा मिला था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हरिओम ने वहीं बैठकर सुसाइड नोट लिखा। सुसाइड नोट में उसने संजय, सतबीर दोनों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। संजय उसके गांव का ही बताया गया है। सुसाइड नोट में उसने दोनों पर किसी केस में खुद को कोर्ट में क्लेम के झूठे मामले में भगोड़ा घोषित कराने का जिक्र किया है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर 2 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही शनिवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

आपको बता दें कि हरिओम अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसकी शादी हो चुकी है और तीन बच्चे भी हैं। उसकी मां की पहली ही मौत हो गई थी। अब इकलौते बेटे की मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है। हरिओम ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment