सहकारिता व अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डॉ बनवारीलाल ने गत दिवस देर सायं बावल की रतिराम वाटिका में आयोजित शहीद बिपिन रावत की याद में ओपन पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
इस दौरान सहकारिता मंत्री ने रिबन काटकर और दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। वही प्रतियोगिता में विजेता सभी खिलाड़ियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजकों ने सहकारिता मंत्री डॉ बनवारीलाल का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि खेलों से आपसी भाईचारा बढ़ता है। इसलिए खेल को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह, जिला महामंत्री ईश्वर चनेजा, वीरेंद्र छिल्लर चैयरमेन, उदय महलावत, जिला सचिव कुलदीप चौहान, ईश्वर सरपंच, कमल घघाल, बने सिंह आदि सहित अन्य मौजूद रहे।





