दो युवकों पर जानलेवा हमला करने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: March 20, 2022 12:23 PM
Follow Us:

जांचकर्ता ने बताया कि गांव नैचाना निवासी प्रवीण उर्फ बिंटू व गांव राजपुरा खालसा निवासी ललित 18 फरवरी को मोटरसाइकिल पर कोचिंग सेंटर में आए थे। ब्रास मार्केट में पहुंचते ही पहले से घात लगाकर बैठे युवकों ने चाकू से प्रवीण व ललित पर हमला बोल दिया था। हमले में ललित के पेट व पीठ पर चाकू के वार किए गए थे। प्रवीण की भी पीठ पर चाकू लगे थे। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

हमला करने वालों में शामिल दो युवकों को प्रवीण व ललित जानते थे। उनके साथ पहले भी दोनों का झगड़ा हो चुका था। सेक्टर-तीन चौकी पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने मामले में शनिवार की शाम तीसरे आरोपी भाडावास निवासी रोहित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment