डीसी ने शहीदी दिवस पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को किया नमन

By Sahab Ram
On: March 23, 2022 10:39 AM
Follow Us:

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

डीसी यशेन्द्र सिंह ने बुधवार को शहीदी दिवस के अवसर पर मातृभूमि के प्रति अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले, महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को कोटि-कोटि नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारत माँ के वीर सपूत, महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की शहादत ने करोड़ों युवाओं को स्वाधीनता आंदोलन के लिए प्रेरित किया।
 

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

डीसी ने कहा कि देशभर में हर साल 23 मार्च को शहीद दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारत के तीन महान स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी। वे अपने समय के समाजवादी क्रांतिकारी माने जाते थे। वे लोगों के दिलों में आज भी जिंदा हैं। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के ऐसे मजबूत स्तंभ हैं जिनकी देशभक्ति व मातृभूमि के प्रति समर्पण ने न सिर्फ जीते जी जन-जन में विदेशी शासन के अत्याचारों के विरुद्ध स्वाधीनता की अलख जगाई बल्कि उनका बलिदान आज भी युवाओं को राष्ट्र सेवा हेतु प्रेरित करता है।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment