​​​​​​​महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

By Sahab Ram
On: March 25, 2022 10:04 AM
Follow Us:

बढ़ते पट्रोल –डीजल और एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम के खिलाफ आज रेवाड़ी में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया. रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला सचिवालय पहुँचे और प्रधानमंत्री –मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा.

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि हाल में बीजेपी चार राज्यों में जीती है जिस जीत का तोफहा बीजेपी ने पट्रोल –डीजल और एलपीजी गैस के रेट बढ़ाकर दिया है. उन्होंने कहा कि पिछले तीनों दिनों से लगातार पट्रोल –डीजल के रेट बढ़ाये जा रहे है. जिससे लोगों का बजट बिलकुल गड़बड़ा गया है. इसलिए वो मांग करते है कि सरकार बढ़ती महंगाई पर कंट्रोल करें.

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

 

चिरंजीव राव ने स्थानीय सांसद एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह पर भी निशाना सधाते हुए कहा कि वो कुर्सी के लालची है. इसलिए उनकी आजतक किसी भी मुख्यमंत्री से नहीं बनी है. जिनका जनता के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है. 

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment