रूर्बन मिशन के तहत कोसली कलैस्टर के गांवों को रुर्बन की तरह किया जाएगा विकसित

By Sahab Ram
On: March 26, 2022 11:54 AM
Follow Us:

सीईओ जिला परिषद रविन्द्र कुमार शनिवार को जिला सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन योजना (एसपीएमआरएम) के तहत जिले के गांवो में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को उक्त निर्देश देते हुए कहा कि इस योजना के अंतर्गत विकास कार्यो के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है।
 

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

उन्होंने कहा  कि इस मिशन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी अंतर को कम करना है तथा गांवों को ही रुर्बन की तरह विकसित किया जाना है।  ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कौशल विकास प्रशिक्षण, कृषि प्रसंस्करण, कृषि सेवा, भंडारण, वेयर हाउसिग, मोबाइल हेल्थ यूनिट, स्कूल, पानी की सप्लाई, स्ट्रीट लाइट, गांवों के बीच संपर्क मार्ग, डिजिटल साक्षरता, सोलर लाईट, ई-ग्राम कनेक्टिविटी के लिए सिटिजन सर्विस सेंटर भी स्थापित किए जाने हैं।
 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने से जुड़े दायित्वों का निर्वाह पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से करें। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी अपने कार्य- दायित्वों को समय रहते जानबूझकर पूरा नहीं कर रहे हैं और कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसलिए सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनसे जुड़े सभी विकास कार्य एवं गतिविधि निर्धारित समय में पूरा हो सकें। उन्होंने कहा कि जो कार्य प्रगति पर है उन कार्यो को शीघ्र पूरा करवाएं तथा नए कार्यो के लिए प्रस्ताव भेजने का काम भी जल्द से जल्द किया जाएं।
 

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

सीईओ जिला परिषद रविन्द्र कुमार बताया कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के तहत रेवाडी जिला के कोसली कलैस्टर के 18 गांव नामत: कोसली, नाहड, गुगोढ, नठेडा, गुडयानी, सुरेहली, नेहरूगढ, भाकली-1, भाकली-2, साहदतनगर, झाल, जुड्डी, छव्वा, कानहडवास, जाखल, मुन्डढा, मलेशियावास व शादीपुर चयनित किये हुए है। नाहड़ खंड के इन गांवों को इस योजना के लिए कोसली कलैस्टर के नाम से जाता है। उन्होंने कहा कि इस योजना के साथ-साथ इन कलस्टर गांवों में जहां विकास कार्य होंगे वहीं रोजगार के अवसर भी लोगों को मिलेंगे। 

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment