इनसो के छात्र नेता से मारपीट के आरोप में चार गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: March 26, 2022 12:40 PM
Follow Us:

मीरपुर चौकी पुलिस को दी शिकायत में गांव मसीत निवासी रवि ने बताया कि वह विश्वविद्यालय में एलएलबी प्रथम का छात्र है। उनके पास इनेलो के छात्र संगठन इनसो का भी विवि अध्यक्ष का दायित्व है। पीड़ित ने बताया कि कुछ समय पहले उनका जिला महेंद्रगढ़ के गांव दौंगड़ा निवासी दोस्त राकेश के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी होने के बाद मनमुटाव हो गया है। गुरुवार को दीपक खलियावास का उनके पास फोन आया कि जिसमें उसने विश्वविद्यालय के बाहर रेहड़ी के समीप बातचीत के लिए बुलाया था। फोन के पश्चात वह अपने दोस्त रोझूवास निवासी मनीष के साथ बाहर चले गए। वहां पर तीतरपुर निवासी आदेश एवं पाल्हावास निवासी जेडी के साथ दीपक भी खड़ा हुआ था।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

आरोप है कि उनमें बातचीत शुरू होने के बाद दीपक ने कुछ युवकों को फोन करके बुला लिया। इसके बाद एक स्कार्पियो में गांव रोहड़ाई निवासी मनोज व माजरा श्योराज निवासी रमन पहुंच गए। आरोप है कि उनके आते ही दीपक ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इस दौरान अन्य उसे पीछे से पकड़ लिया और सिर पर ईंट से वार किया। बाद में मनीष ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान काफी छात्र वहां पहुंच गए तो आरोपी वहां से फरार हो गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू करते हुए मामले में आरोपी खलियावास निवासी दीपक, श्योराज माजरा निवासी रमन, ऊष्मापुर निवासी जितेन्द्र और तीतर पुर निवासी आदेश को गिरफ्तार कर लिया।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment