पुलिस को दी शिकायत में शहर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 16 साल की बेटी दसवी कक्षा में पढ़ती है और उनके पड़ोस में रहने वाला युवक उनकी बेटी को स्कूल आते-जाते समय परेशान करता है। इसके बाद उन्होंने उसे समझाया था लेकिन आरोपी आदतों से बाज नहीं है। इसके बाद आरोपी ने उसकी धमकी देकर घर से पैसे के साथ कुछ जेवरात भी मंगा लिए। इसके बाद आरोपी 27 मार्च की रात को सुबह अचानक गायब हो गया। जब उन्होंने तलाश किया तो आरोपी रात के समय गली में घूमता मिला।
पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और लड़की के बारे में पूछताछ की तो वह स्टेशन से बरामद हो गई। इसके बाद परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग को बरामद करने के बाद जब उसके अदालत में बयान दर्ज कराए तो पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक ने लगभग एक साल पहले उसके साथ रात को सोते समय उनकी छत पर आकर गलत काम किया था। इसके बाद से आरोपी से उसे लगातार ब्लैकमेल करते हुए परेशान कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने मामले में पोक्सो एक्ट भी लगा दिया है। पुलिस ने आरोपी को आज अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।






