सीएम घोषणाओं से जुड़े प्रोजेक्ट में तेजी लाएं अधिकारी : डीसी यशेन्द्र सिंह

By Sahab Ram
On: March 28, 2022 12:36 PM
Follow Us:

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

डीसी यशेन्द्र सिंह ने सोमवार को लघु सचिवालय में सीएम घोषणाओं की विभागवार समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिला के विकास को गति देने और आमजन को प्राथमिकता के आधार पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अनेक घोषणाएं की हुई है। उन्होंने निर्देश दिए कि जो कार्य लंबित हैं उन पर शीघ्र कार्य किया जाए। प्रशासन और विभागीय अधिकारियों का दायित्व बनता है कि सीएम घोषणाओं से जुड़े प्रोजेक्ट व कार्यक्रमों को निर्धारित समय सीमा में पूरा कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सैनिक स्कूल भवन, बस स्टैंड़, वर्कशॉप जैनाबाद सहित अनेक विकास कार्यों बारे अधिकारियों से विस्तार से समीक्षा की और जरूरी निदे्रश दिए।
 

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

डीसी ने कहा कि सभी संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करें कि सीएम घोषणा से जुड़े प्रोजेक्ट जिला स्तर पर लंबित न हो। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जिन विकास परियोजनाओं पर अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है, या अभी तक काम अधूरा है, उनके बारे में अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागाध्यक्ष सभी सीएम घोषणाओं की प्रगति रिपोर्ट को निरंतर अपडेट करते रहें।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment