रबी फसल की खरीद प्रक्रिया में किसानों को न हो कोई असुविधा : डीसी

By Sahab Ram
On: March 29, 2022 9:53 AM
Follow Us:

डीसी यशेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों को रबी की फसल बेचने के दौरान किसी प्रकार से असुविधा न हो इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर खरीद केंद्रों व अनाज मंडी में पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। खरीद एजेंसी समय पर किसानों की खरीदी गई फसलों का भुगतान व नियमित रूप से उठान करने के साथ ही नई दर से श्रमिकों का भुगतान करवाएं। डीसी मंगलवार को अपने कार्यालय में एक अप्रैल से शुरू हो रही गेहूं व सरसों की खरीद प्रक्रिया के मद्देनजर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे।
 

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

एसडीएम देखेंगे अनाज मंडी व्यवस्था का जायजा :
डीसी यशेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार किसानों की गेहूं व सरसों की फसलों की खरीद प्रक्रिया एक अप्रैल से आरंभ हो रही है, ऐसे में प्रशासनिक स्तर पर खरीद को लेकर पुख्ता प्रबंध किए जाएं। उन्होंने कहा कि एसडीएम संबंधित उपमंडल में खरीद केंद्रों अथवा अनाज मंडी का दौरा करते हुए किसानों को प्रदत्त सेवाओं की व्यवस्था देखें। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्णय अनुसार गेहूं की खरीद 1 अप्रैल से शुरू हो रही है और रबी खरीद सीजन के दौरान रेवाड़ी, बावल व कोसली में गेहूं व सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए मंडियां व खरीद केंद्र खोले गए है। उन्होंने कहा कि मार्केट सचिव रेवाड़ी व कोसली यह सुनिश्चित करेंगे की अनाज मंडी में सफाई व्यवस्था दुरूस्त रहे और किसानों को मंडी में अपनी फसल बिक्री के दौरान किसी भी रूप से परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि मंडियां में पेयजल की उपलब्धता, बिजली आपूर्ति नियमित रखने, शौचालयों की सफाई कार्य सहित किसानों के लिए हर संभव सुविधा मुहैया कराई जाए। उन्होंने बताया कि खरीद एजेंसी हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन व हैफेड द्वारा रेवाड़ी जिला में खरीद प्रक्रिया को अमल में लाया जाएगा। उन्होंने किसानों की शिकायतों के समाधान के लिए खरीद प्रक्रिया के दौरान ग्रीवेंस रिडरेसल कमेटी का गठन करने बारे भी कहा।

 

गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रुपए प्रति क्विंटल : डीएफएससी
डीएफएससी डा.अशोक कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा रबी खरीद सीजन के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। वहीं सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5050 रुपए प्रति क्विंटल है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वार दिए गए निर्देशों की अनुपालना करते हुए डीसी यशेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में सुव्यवस्थित ढंग से रबी फसल की खरीद प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment