गाड़ी रुकवाकर रिवाल्वर दिखाने तथा मारपीट करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: March 29, 2022 11:32 AM
Follow Us:

जानकारी देते हुए जांचकर्ता ने बताया कि वरुण कुमार पुत्र विजयपाल निवासी मनेठी ने अपनी शिकायत में बताया कि वह सोमवार को लगभग 10.15 बजे सुबह अपने दो साथियों के साथ किसी काम से रेवाड़ी जा रहा था। जब हम हनुमान मंदिर से आगे पहुंचे तो एक कार I20 हमारे पीछे से साइड दबाती हुई आई और हमारी गाड़ी से आगे लगा दी तथा उसमें राहुल, अनूप व आकाश नीचे उतरे। राहुल ने रिवाल्वर से मेरे उपर निशाना साधा तब मैं घबरा गया और अपनी जान बचाने के लिए गाड़ी दौड़ाई और मेरी गाड़ी हरियाणा रोडवेज की बस में जा लगी। तब ये सभी लोग फिर मेरे पास आकर मारपीट करने लगे और कह रहे थे कि आज तो बच गया लेकिन हम तेरे को जान से मारेंगे।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

पुलिस ने वरुण कुमार की शिकायत पर रास्ता रोकने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देना तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके मामले में तीन आरोपियों राहुल उर्फ गांधी, आकाश तथा अनूप को गिरफ्तार किया है।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment