विधायक चिरंजीव राव ने राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल का किया औचक निरिक्षण

By Sahab Ram
On: March 30, 2022 12:49 PM
Follow Us:

रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव ने राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल ततारपुर इस्तमुरार में औचक निरिक्षण किया इस दौरान उन्होंने स्कूल में साफ सफाई, पीने के पानी, शौचालय सहित क्लास रूम, अध्यापकों का पढाने का तरीका और उपस्थिति रजिस्टर इत्यादी का निरिक्षण किया। वहीं स्कूल की तरफ से भी काफी समस्याएं विधायक चिरंजीव राव के सामने रखी गई जिनमें बसों की कमी, जमीन की कमी तथा सफाई कर्मचारियों की कमी इत्यादि हैं। चिरंजीव राव ने मौके पर ही रेवाड़ी के जी एम, हरियाणा रोडवेज को मौके पर फोन कर रूट पर बसों को बढाने के लिए कहा और बी डी ओ, धारूहेडा को भी जमीन की समस्या का समाधान कराने को कहा वहीं विधायक चिरंजीव राव ने आश्वासन दिया कि सी एस आर के तहत अन्य समस्याओं का समाधान भी करवाया जाएगा। 

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

विधायक चिरंजीव राव ने कहा कांग्रेस सरकार के शासनकाल में शिक्षा के स्तर को उठाने के लिए राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों को खोला गया था। सामान्य परिवार के बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए अधिक संघर्ष करना पडता है। इसलिए कांग्रेस सरकार ने राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों को खोला था हमारी कौशिस रहेगी कि आगे भी इन स्कूलों की संख्या में ईजाफा किया जाएगा जहां पर बच्चें अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सके।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

राव ने कहा लॉकडाउन की वजह से बच्चों को पढाई में काफी नुक्सान उठाना पड़ा है जिसकी भरपाई के लिए सरकार को व शिक्षकों को ध्यान देना पडेगा वहीं हमारी भी कोशिश रहेगी कि शिक्षा के स्तर को बढ़ाया जाए और बच्चों की पढाई के साथ कोई कोताही नही बरती जाए। इसी कड़ी में मैंने यहां पर औचक निरिक्षण किया मैंने बहूत से बच्चों से भी बात करी है और स्कूल का क्लास रूम से लेकर, शौचालय इत्यादि का दौरा किया है और जो भी खामियां मिली उनके सुधार के लिए प्रिंसिपल को बोला है और स्कूल की जो समस्याएं थी उसके लिए संबंधित विभाग को बोल दिया गया है। 

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment