केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि श्रीमति मनभावती ने अपने बच्चों को शिक्षित कर शिक्षा की अलख जलाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि एक ग्रामीण प्रवेश की कम पढ़ी लिखी महिला ने शिक्षा के महत्व को ध्यान में रखते हुए अपने बच्चों को स्कूल चलाने की प्रेरणा दी ताकि क्षेत्र के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर शिक्षित हो सके। उन्होंने कहा कि गांव रामपुरा में यह स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है। नीति आयोग किसी भी स्कूल में टिंकरिंग लैब खोलने के लिए सभी मापदण्डों की जांच करता है उसके उपरांत ही टिंकरिंग लैब खोलने की स्वीकृति दी जाती है। उन्होंने स्कूल संचालकों को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल में टिंकरिंग लैब से विद्यार्थियों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिग और गणित के विभिन्न पहलुओं को समझाने के साथ-साथ उपकरणों का इस्तेमाल कर कुछ नया करने का अवसर मिलेगा। अटल लैब में आइआर सेंसर से लेकर थ्रीडी प्रिटर्स और अल्ट्रासोनिक सेंसर जैसे अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध होंगे।
उन्होंने बताया कि स्कूल में इस लैब का निर्माण होने से विज्ञान, गणित व तकनीक में रुचि रखने वाले विद्यार्थी लैब में रचनात्मक प्रयोग कर सकेंगे, जिससे उनके कौशल में निखार आएगा। इस लैब से विद्यार्थियों को अधिक से अधिक सीखने को मिलेगा। यहां आकर छात्र अपने मस्तिष्क में उभरते विचारों को साकार रूप दे सकेंगे।

केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह ने इससे पूर्व कृषि विज्ञान केन्द्र रामुपरा में लगाए गए सोलर सिस्टम का भी उद्घाटन किया तथा अहीर कॉलेज के प्राचार्य हंसराज यादव के सेवानिवृति कार्यक्रम में भी शिरकत की।





