मुख्यमंत्री घोषणा से जुड़े प्रोजेक्टस शीघ्र करवाएं पूरे: एडीसी जयदीप

By Sahab Ram
On: March 31, 2022 11:10 AM
Follow Us:

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस भी घोषणा का कार्य प्रगति पर है उसे शीघ्र पूरा करवाया जाए तथा जो कार्य अभी तक भी शुरू नहीं हुए हैं उन्हें जल्द से जल्द शुरू कराया जाए, जिसके लिए टैंडर या बजट की मांग बारे कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रोजेक्टस बारे नवीनतम जानकारी अपडेट करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए।
 

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

एडीसी ने कहा कि सभी संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करें कि सीएम घोषणा से जुड़े प्रोजेक्ट जिला स्तर पर लम्बित न हों। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जिन विकास परियोजनाओं पर अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है, या अभी तक अधूरा हैं, उनके बारे में अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अधिकारियों का दायित्व बनता है कि सीएम घोषणाओं से जुड़े प्रोजेक्ट व कार्यक्रमों को तय समय सीमा में पूरा करवाएं।
 

एडीसी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि जो विकास कार्य लंबित हैं उन्हें आपसी-तालमेल से जल्द से जल्द पूरा करवाएं ताकि लोगों को उनका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि मुख्यालय या जिस भी स्तर पर कोई रूकावट आ रही है उसे संबंधित अधिकारी से संपर्क कर कार्य को गति प्रदान करें ताकि कार्य शुरू हो सके।रहा है।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment