भ्रष्टाचार का गढ़ रेवाड़ी नगर परिषद, ईओ, एमई और एसडीओ पर केस दर्ज

By Sahab Ram
On: April 1, 2022 5:10 AM
Follow Us:

गुरुग्राम विजिलेंस थाना में नगर परिषद् के ईओ अभय सिंह, एमई सोहन और एमई के पिता नन्दलाल जो किसी दूसरें महकमे के एसडीओ है. तीनों पर बाईनेम ऍफ़आईआर दर्ज की है. आपको बता दें कि  रेवाड़ी शहर के कालका रोड़ स्थित विकास नगर के रहने वाले जगदीश नाम के व्यक्ति की शिकायत पर ये केस दर्ज किया गया है. जिन्होंने कहा है कि चाचा का प्लाट उनके बेटे का नाम ट्रांसफर होना था. जिसके लिये नगर परिषद् से एनडीसी की जरूरत थी.

शिकायतकर्ता जगदीश ने दिसंबर माह में ऑनलाइन एनडीसी के लिए अप्लाई किया था. जिसके बाद लगातार घूस मांगकर उसे परेशान किया जा रहा था. परेशान होकर उन्होंने विजिलेंस टीम को को सूचना दी और घूस मांगने की ऑडियो भी विजिलेंस टीम को भेज दी. इस मामले में विजिलेंस टीम आरोपियों को रंगे हाथों काबू करना चाहती थी लेकिन पता नहीं कहाँ से इन्फोर्मेशन लीक हो गई. इस मामले में ऑडियो और जगदीश के बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया है.

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

Rewari Municipal Council Corruption

यहाँ आपको बता दें कि शहर में किसी भी प्रोपटी को सेल या ट्रांसफर करने के लिए एनडीसी और प्रोपर्टी आई की जरूरत पढ़ती है. जिसके लिए शिकायतकर्ता ने आवेदन किया था. इस मामले में नगर परिषद् के एमई सोहन को एनडीसी जारी करनी थी. लेकिन उन्होंने दो लाख की घूस की डिमांड की. जिस डील के लिए बीच में एम्ई सोहन के पिता नंदलाल शामिल रहें. नन्दलाल किसी दूसरें महकमे में एसडीओ है. 15 मिनट की ऑडियो क्लिप में कहा गया है कि इस दो लाख रूपए में सबका हिस्सा है. जिसमें ईओ भी शामिल है.   

Rewari Municipal Council Corruption   

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

शिकायतकर्ता ने कहा कि अधिकारियों को घूस के पैसे की इतनी लत लगी हुई है कि उन्होंने कई नगर पार्षद और पहुँच वाले लोगों से फोन कराकर भी काम कराने की कोशिश की लेकिन काम नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि नगर परिषद में एक बड़ा गिरोह काम कर रहा है. इसलिए मामले की जाँच करके उचित कार्रवाई करनी चाहिए.

बहराल इस मामले में विजिलेंस टीम मामले की जाँच कर रही है. और जिस एनडीसी को जारी करने में नगर परिषद् के अधिकारी दो लाख की घूस मांगकर तीन महीने से लटकाएं हुए थे. उस एनडीसी को सरकारी अवकाश के दिन जारी कर दिया गया. इस मामले में नगर परिषद के अधिकारी आरोपों का जवाब देने के लिए अभी आगे नहीं आये है.

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment