डीसी यशेन्द्र सिंह ने नंदरामपुर बास गांव में की गिरदावरी की मिसमैच नंबर की पड़ताल

By Sahab Ram
On: April 2, 2022 12:25 PM
Follow Us:

उन्होंने राजस्व विभाग द्वारा की गई गिरदावरी रिकार्ड का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपलोड हुई फसल के साथ मिलान किया। डीसी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों से कहा कि गिरदावरी बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए यह कार्य बिल्कुल सही होना चाहिए।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

डीसी ने कहा कि राजस्व विभाग द्वारा प्रत्येक फसल चक्र रबी व खरीफ की फसल की गिरदावरी की जाती है। जिसकी जांच पडताल तहसीलदार व पटवारी सहित उच्च अधिकारियों द्वारा की जाती है। डीसी ने कहा कि सभी किसानों को ऑनलाइन अपनी फसलों का ब्यौरा भरते समय सही जानकारी देनी चाहिए ताकि गिरदावरी के समय किसी प्रकार की मिसमैच की संभावना न रहे।
डीसी यशेन्द्र सिंह नंदरामपुर बास गांव में गिरदावरी की पड़ताल करते हुए।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

डीसी यशेन्द्र सिंह ने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए मेरी फसल मेरा पोर्टल बनाया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से किसानों की फसल का पूरा विवरण सरकार के पास रहता है और जब भी कभी फसलों का नुकसान होता है तो उस नुकसान की भरपाई के लिए भी सरकार इन्हीं आंकड़ो के आधार पर मुआवजे का वितरण कराती है।

 

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment