सीधी बिजाई तकनीक के माध्यम से की मूंग की बिजाई

By Sahab Ram
On: April 2, 2022 12:50 PM
Follow Us:

डीसी यशेन्द्र सिंह ने कहा कि एक ओर जहां केन्द्र व राज्य सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए प्रयासरत्त हैं वहीं दूसरी ओर से रेवाड़ी के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से कृषि विज्ञान केन्द्र रामपुरा के समन्वय से शुक्रवार को गांव गुडियानी निवासी किसान विजयपाल के खेत में बिना जुताई किए सीधी बिजाई तकनीक अपनाते हुए सुपर सीडर मशीन द्वारा 10 एकड में मूंग की बिजाई की गई।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

उन्होंने बताया कि यह तकनीक बहुत ही कारगर एवं इससे लागत भी कम आती है। डीसी यशेन्द्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिले में पहली बार सरसों की कटाई उपरान्त खेत में बिना जुताई किए इस तकनीक द्वारा मूंग की बिजाई की गई, जिसमें कतार से कतार की दूरी 22 सेंटीमीटर होती है। इस मशीन द्वारा बिजाई के लिए 10 किलोग्राम डीएपी व 10 किलोग्राम मूंग बीज प्रति एकड़ लगता है।
सहायक कृषि अभियन्ता, इंजी0 दिनेश शर्मा ने व कृषि विज्ञान केन्द्र रामपुरा के बताया डा. राजकुमार ने बताया कि ग्रीष्मकालीन मूंग की बिजाई का उत्तम समय 7 मार्च से 7 अप्रैल तक माना गया है। यह फसल 60 दिनों में तैयार हो जाती है। इस तरह से रबी व खरीफ फसल के बीच में मूंग की फसल लेकर किसान आर्थिक फायदा ले सकते हैं। इससे भूमि की उपजाऊ शक्ति भी बढ़ती है।

 

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

कृषि विकास अधिकारी (कृषि यन्त्र) इंजीनियर सुनील कुमार ने बताया कि सुपर सीडर द्वारा सीधी बिजाई तकनीक से मूंग की बिजाई करने से किसान की लागत में भी 1500-2000 रूपए की कमी आती है व फसल अवशेष प्रबंधन भी होता है। ग्रीष्मकालीन मूंग की बिजाई करने वाले क्षेत्र के किसानो को चाहिए कि वे सीधी बिजाई तकनीक का प्रयोग करें और इस तकनीकी का लाभ उठाएं।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment