ट्रेन के आगे खुदकर प्रेमी जोड़े ने की ख़ुदकुशी

By Sahab Ram
On: April 6, 2022 11:25 AM
Follow Us:

जानकारी के मुताबिक़ मंगलवार रात को दिल्ली से रेवाड़ी के रास्ते जयपुर जाने वाली मंडोर एक्सप्रेस ट्रेन जब रेवाड़ी जंक्शन पहुंची तो उसमें एक व्यक्ति की पेंट और कटा हुआ पैर लटका हुआ था. करीबन 300 मीटर दूरी पर युवक का शव भी पड़ा हुआ मिला है. पुलिस इस मामले में शव की शिनाख्त के लिए कोशिश कर ही रही थी कि सूचना मिली की दिल्ली रेलवे लाइन पर कुम्भावास गाँव के पास रेलवे ट्रेक पर एक लड़की का शव भी पड़ा हुआ है.

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

सुचना के बाद मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने लड़की के शव को भी कब्जे में लिया और आसपास के इलाके में तलाशी ली गई. लेकिन पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा. रेलवे ने इस मामले में पुलिस दोनों शवों की पहचान कर रही थी कि लड़की की परिजन पुलिस थाने पहुँच गए. दरअसल कुम्भावास के एक रेलवे के छोटे अंडरपास में दो बैग और एक हेलमेंट पड़े हुए थे. वहां से निकलने वाले एक व्यक्ति ने बैग देखे तो उसमें से मिले एक मोबाइल नम्बर पर कॉल करके परिजनों को सूचना दी गई.

मरने वाले लड़की-लड़के की उम्र करीबन 20 से 25 वर्ष के बीच है. दोनों अलवर जिले के कोटकासिम के आसपास गाँव के रहने वाले थे. लावारिश मिले बैग में युवकयुवती के दस्तावेज , मोबाइल फोन , लेपटोप आदि मिले है. सूचना के बाद लड़की के परिजन रेलवे पुलिस थाना पहुँच चुके है. फ़िलहाल पुलिस ये कह रही है कि पहले परिजनों के बयान हो जाएँ उसके बाद ही आगे कुछ बतायेंगे. जबकि परिजन कुछ बताने को तैयार नहीं है.

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

बहराल शवों को पोस्ट मार्टम के लिए नागरिक अस्पताल रखवा दिया है. पुलिस की शुरूआती जाँच में ये प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ मामला लग रहा है. ऐसे में जाँच के बाद ही साफ़ हो पायेगा कि दोनों युवक युवती घर से कब से लापता थे और रेवाड़ी में किस लिए आयें थे और आत्महत्या के पीछे क्या वजह रही.

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment