आज भारतीय मजदूर संघ ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर स्वास्थ्य कर्मचारियों को समर्थन दिया. स्वास्थ्य कर्मचारियों का कहना है कि कोरोना संकट काल में तो उनकी घूब बढाई करके उनसे काम लिया गया और अब उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. कर्मचारियों ने कहा कि बजट ना होने का हवाला देते हुए उन्हें बाहर किया गया है. जबकि टेस्टिंग लैब अभी भी चल रही है.
उसलिये उनकी मांग है कि सरकार उनका रोजगार ना छीने. वहीँ भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष सांवत यादव ने कहा कि सरकार अगर इनकी मांगे नहीं मानती है तो भारतीय मजदूर संघ उनके साथ खड़ा है.





