रेवाड़ी: घरो में कूलर व जमा पानी में मच्छरों के लार्वा मिले तो लगेगा जुर्माना

By Sahab Ram
On: April 14, 2022 2:40 AM
Follow Us:

पिछले साल डेंगू के मरीजो की संख्या को देखते हुए इस बार स्वास्थ्य विभाग की ओर से अप्रैल के पहले सप्ताह से जिलाभर में रैपिड फीवर मास सर्वे कराया जा रहा है. जिसके अंतर्गत एमपीएचडब्ल्यू कार्यकर्ता शहर में घर-घर जाकर लोगों को मलेरिया व डेंगू के प्रति जागरूक करने के साथ ही स्लाइड भी तैयार कर रहे हैं. साथ ही जहां भी पानी एकत्रित है, वहां लोगों को चेतावनी भी दी जा रही है कि पानी खड़ा नहीं रहने दें.

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

बता दें कि पिछले वर्ष डेंगू ने जिलेभर में कहर मचाया था. डेंगू के 306 पॉजीटिव मामले आए थे. हेल्थ इंस्पेक्टर बिरेंद्र सिंह ने बताया कि शहर में 250 से ज्यादा घरों में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया. इस दौरान मलेरिया की स्लाइड भी तैयार की जा रही है. उन्होंने बताया कि फिलहाल चेतावनी दी जा रही है. दोबारा जांच करने पर अगर इनमें मलेरिया या डेंगू के लार्वा मिले तो जुर्माना भी लग सकता है.

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

जिला नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. विजय प्रकाश ने बताया कि रैपिड फीवर मास सर्वे के दौरान बुखार से पीड़ितों की जांच भी की जा रही है. इसके अलावा स्लाइड भी तैयार कर रहे हैं. जागरुकता के लिए 25 अप्रैल को मलेरिया डे भी मनाया जाएगा.

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment