कोसली अनाज मंडी में CM फ्लाइंग टीम ने की छापेमारी

By Sahab Ram
On: April 18, 2022 10:41 AM
Follow Us:

CM फ्लाइंग रेवाड़ी की टीम को सूचना मिली थी कि कोसली स्थित अनाज मंडी में गरिमा ट्रेडिंग कंपनी बगैर मार्केट फीस कटवाए गेहूं को रखा गया है। सूचना के बाद सीएम फ्लाइंग की टीम ने सतेन्द्र कुमार के नेतृत्व में मार्केट कमेटी सचिव जितेन्द्र कुमार को साथ लेकर फर्म पर सोमवार की दोपहर रेड की।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

छापामारी के दौरान गोदाम को चैक किया तो यहां 1238 कट्‌टे यानी 619 क्विटंल गेहूं बगैर मार्केट फीस कटवाए रखा मिला। तमाम कागजातों की जांच करने के बाद गड़बड़ी पाए जाने पर फर्म पर 75958 रुपए का जुर्माना ठोका गया है।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

फर्म से जुड़े सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि सरकार 500 रुपए बोनस देगी। इसलिए एक जमींदार उसके यहां 50 एकड़ का गेहूं रख गया तो उसने गलत क्या कर दिया। मार्केट कमेटी के अधिकारी रिश्वतखोरी में लगे हैं। अवैध वसूली नहीं होने पर मार्केट कमेटी के कर्मचारी और अधिकारी मिलकर ऐसी कार्रवाई कराते हैं। वहीं मार्केट कमेटी के सचिव ने आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि खरीद का सीजन चल रहा है। रूटीन चैकिंग की जाती है। इस तरह के आरोप लगाना गलत है।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment