बावल औद्योगिक क्षेत्र के पानी का शुद्धिकरण उपरांत प्रयोग के लिए कार्य योजना तैयार करें अधिकारी : डीसी

By Sahab Ram
On: April 18, 2022 1:13 PM
Follow Us:

डीसी यशेंद्र सिंह ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र बावल में बेकार पानी का शुद्धिकरण उपरांत सदुपयोग किया जाए, इसको लेकर पानी के नमूने लेकर सीसीयू के क्षेत्रीय केंद्र में जांच कराई जाए,जिससे पानी की गुणवता का पता चल सके। उन्होंने कहा कि पानी प्रकृति की अनमोल देन है,पानी के महत्व को लेकर उसका विभिन्न माध्यमों से सदुपयोग हो सके,इसके लिए एक सप्ताह में विशेष कार्ययोजना तैयार की जाए ताकि आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा सके।
 

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

बैठक के दौरान सिंचाई,मत्स्य,बागवानी,वन,कृषि एवं किसान कल्याण,प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड,आरआरएस,जनस्वास्थ्य सहित अनेक विभागों के अधिकारियों से पानी के समुचित उपयोग को लेकर विस्तृत जानकारी भी ली। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों से पानी के शुद्धिकरण उपरांत कृषि कार्यों में प्रयोग पर सुझाव लिए। उन्होंने कहा कि पानी की रिसाईकिल उपरांत ग्रीन बैल्ट में उपयोग पर भी बल दिया और कहा कि एचएसआईडीसी अधिकारी आरसीसीसीआई के सहयोग से अन्य औद्योगिक इकाईयों से पानी के उपयोग को लेकर समन्वय स्थापित करते हुए जरूरी कदम उठाए।
 

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

 बावल स्थित एचएसआईडीसी सीईटीपी प्लांट का निरीक्षण करते डीसी यशेन्द्र सिंह।

सीईटीपी प्लांट का अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण
 डीसी यशेंद्र सिंह ने बैठक उपरांत अधिकारियों के साथ आईएमटी बावल में सीईटीपी प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने  जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से वेस्ट वाटर के शुद्धिकरण की प्रक्रिया जानी। पब्लिक हेल्थ विभाग के अधीक्षण अभियंता संजीव दूहन और कार्यकारी अभियंता विनय प्रकाश चौहान ने बताया कि पानी को दो विधियों कैमिकल और बाईलोजिकल विधियों के माध्यम से ट्रीट किया जा रहा है,जिसके उपरांत पानी को प्रयोग में लाया जाता है। डीसी ने प्लांट में बाकायदा पानी के शुद्धिकरण प्रक्रिया को स्क्रीन पर देखते हुए भी अवलोकन किया।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment