मिली जानकारी के मुताबिक, रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा कस्बा निवासी अभिजीत सिंह ने 10 दिन पहले ही दिल्ली रोड पर एक कार शोरूम खोला था। सोमवार की रात करीब 1 बजे शोरूम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी बढ़ गई कि पूरे ग्राउंड फ्लोर को चपेट में ले लिया।
शोरूम के अंदर खड़ी 6 कारें आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गईं। आग की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शोरूम मालिक के अनुसार, आगजनी में उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।





