डीसी यशेंद्र सिंह की देखरेख में लोगों को प्रभावी रूप से जागरूक किया जा रहा है और वन स्टॉप सेंटर का मुख्य उद्देश्य पीडि़त महिलाओं को एक छत के नीचे एकीकृत समर्थन और सहायता प्रदान करना है। जिसके तहत सखी सेंटर का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर जागरूक करने का कार्य महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से किया जा रहा है। जन जागरूकता के लिए हेल्पलाइन नंबर 181 भी जारी किया गया है।
डीसी यशेन्द्र सिंह ने बताया कि सखी सेंटर में प्रदान की जाने वाली सुविधाओं में दुष्कर्म, घरेलू हिसा, तेजाब पीडि़त, मानव तस्करी, बाल विवाह, साइबर क्राइम, गायब होने, अपहरण, दहेज आदि महिलाओं व लड़कियों को वन स्टाप सेंटर पर तत्काल मदद मुहैया करवाई जाती हैं। उन्होंने बताया कि पीडि़त महिलाओं को एक फोन काल पर तत्काल मदद, पीडि़त महिलाओं के लिए मेडिकल जांच इलाज की व्यवस्था, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनके लिए रोजगार उपलब्ध करवाना, आपात स्थिति में रहने-खाने और ईलाज की सुविधा उपलब्ध, सेंटर में कानूनी सलाह के लिए अधिवक्ता उपलब्ध कराना, साथ ही पीडि़त महिला एवं बालिका को मनोवैज्ञानिक परामर्श और काउंसलिग की सुविधा प्रदान की जाती है।





