दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित यूनिप्रोडक्ट कंपनी के गोदाम में लगी आग

By Sahab Ram
On: April 23, 2022 6:21 AM
Follow Us:

रेवाड़ी के गांव जड़थल में स्थित यूनिप्रोडक्ट कंपनी कारों के कारपेट बनाती है। शनिवार सुबह कंपनी के पास ही बने गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी भड़क गई कि पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देख इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही पहले रेवाड़ी शहर से 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

 

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

उसके बाद आग पर काबू पाने के लिए साथ लगते बावल और धारूहेड़ा कस्बे से भी दमकल की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कुछ हद तक दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। आग लगने से गोदाम पूरी तरह राख हो गया। साथ ही कंपनी को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया कि आग किस वजह से लगी, लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कंपनी में सारा सामान जलकर हुआ राख

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment