आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला में श्री गुरू तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश उत्सव पर पानीपत में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में जिला से बड़ी संख्या में संगत राज्य स्तरीय समारोह में पानीपत पहुंचेगी।
रूमाल से लेकर रिफ्रेशमैट तक संगत को उपलब्ध:
रेवाड़ी जिले के समाज सेवी रिपुदमन गुप्ता, एम पी गोयल ,त्रिलोक चन्द शर्मा ने जिले से पानीपत जाने वाली संगत के सभी लोगो के लिए रिफ्रेशमैन्ट प्रदान करने का पुण्य प्राप्त किया हैं, वहीं नगरपरिषद की चेयरपर्सन पूनम यादव, बलजीत यादव व सचिन मलिक ने पानीपत जाने वाली संगत के सभी लोगो के लिए सिर पर लगाने वाले रूमाल की सेवा का पुण्य प्राप्त किया हैं।
संगत की सुविधा के लिए प्रशासन ने किए पुख्ता प्रबंध:
डीसी यशेन्द्र सिंह ने बताया कि पानीपत जाने वाली संगत की सुविधा के लिए प्रशासनिक स्तर पर व्यापक प्रबंध किये गये हैं। संगत को जिले से पानीपत तक पहुंचाना व वापस रेवाड़ी पहुंचने तक संबंधित एसडीएम अपने-अपने एरिया में प्रबंध संभालेंगे। संगत की बसों में एक-एक कर्मचारी की सहयोग के लिए ड्यूटी रहेगी। उन्होंने बताया कि श्री गुरू तेग बहादुर के प्रकाश उत्सव को लेकर पानीपत में विशेष इंतजाम किए गए है। उन्होंने बताया कि श्री गुरू तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश उत्सव के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए जिला के अलग-अलग स्थानों से बैनर लगाकर बसें रवाना होगी।
गुरु का चलेगा अटूट लंगर
डीसी ने बताया कि इसके साथ ही पानीपत के सेक्टर-13, 17 में आयोजित प्रकाश पर्व के कार्यक्रम के लिए 60 एकड़ से अधिक जगह में मंच व श्रद्धालुओं के लिए बैठने की जगह तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान गुरु का अटूट लंगर चलेगा। लंगर की सेवा संत-महापुरुष एवं क्षेत्रीय संगत करेगी। इसको लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। प्रकाश उत्सव को भव्य बनाने के लिए रेवाड़ी सहित राज्य भर से संत समाज और अन्य संस्थाएं लगातार कार्य कर रही हैं।





