बिठवाना से पेयजल लाइन के पाइप चोरी करने के मामले में आरोपी चालक को किया गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: April 27, 2022 12:00 PM
Follow Us:

जांचकर्ता ने बताया कि रेवाड़ी-जैसलमेर आउटर बाइपास का निर्माण कर रही एचजी इंफ्रा की तरफ से बिठवाना चौक से रिलायंस प्लांट तक डाली हुई पेयजल लाइन की शिफ्टिंग का काम जयपुर की एक कंट्रस्क्शन कंपनी को दिया हुआ है। पुलिस को कंस्ट्रक्शन कंपनी के इंचार्ज जयपुर निवासी पंकज शर्मा ने मंगलवार को दी अपनी शिकायत में बताया कि रेवाडी में आउटर बाइपास का काम कर रही कंपनी की तरफ से उनकी कंपनी को पेयजल लाइन शिफ्टिंग का काम दिया हुआ है।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

कंपनी की तरफ से बिठवाना चौराहा से फ्लाईओवर से रिलायंस प्लांट तक 16 ईंची के पाइप रखे हुए थे। चोर यहां से 40 पाइप चोरी कर ले गए थे। मंगलवार सुबह जब कर्मचारी यहां पर पाइप लाइन डालने के लिए पहुंचे तो उन्हें पाइप गायब मिले। पुलिस ने मामला दर्ज करके तुरंत जांच शुरू करते हुए पता लगाया कि जिस कैंटर वाहन में पाइप रखकर ले जाए गए हैं उसका चालक कोसली निवासी संदीप है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह धारूहेड़ा की ट्रांसपोर्ट कंपनी में बतौर चालक नौकरी करता है।

आरोपी ने बताया कि उसके ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक का फोन आया था जिसमें उसने कहा था कि चोरी के पाइप भिवानी पहुंचाने हैं। इसके बाद वह कैंटर में पाइप ले गया और भिवानी की बैंक कॉलोनी में पहुंचा दिए। जांचकर्ता ने बताया कि मुख्य आरोपी की पहचान कर ली गई है और आरोपी संदीप को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment