Indian Railway: अलवर रूट पर आज करीब 1 घंटा 20 मिनट रेल यातायात रहेगा प्रभावित

By Sahab Ram
On: April 28, 2022 2:49 AM
Follow Us:

उत्तर-पश्चिम रेलवे मंडल जयपुर के रेवाड़ी नई अनाज मंडी एवं करनावास स्टेशन के मध्य वेस्टर्न डेडिकेट फ्रेट कॉरिडोर लाइन के फ्लाईओवर पर स्पैन गार्डन रखने का काम 28 अप्रैल यानि आज किया जाएगा। इसकी वजह से भुज से चलकर बरेली जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस अलवर स्टेशन पर 1 घंटा 20 मिनट अतिरिक्त ठहराव किया जाएगा।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

वहीं दोपहर के समय इस रूट पर इस अवधि में रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे के जनसंपर्क निरीक्षक बीके नायर ने बताया कि रेवाड़ी नई अनाज मंडी स्टेशन और करनावास स्टेशन के बीच स्थित इस फ्लाईओवर के कामकाज की वजह से रेल यातायात प्रभावित रहेगी। इस दौरान रेवाड़ी स्टेशन पर दोपहर 12:30 बजे पहुंचने आला हजरत एक्सप्रेस को अलवर स्टेशन पर 1 घंटा 20 मिनट तक अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव रहेगा।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment