नंदरामपुरबास में ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी के कारण लगी आग, 4 घंटे में पाया आग पर काबू

By Sahab Ram
On: April 29, 2022 5:48 AM
Follow Us:

दमकल कर्मियों ने बताया कि बुधवार की रात को गांव निवासी ईश्वर सिंह के मकान के पास लगे ट्रांसफार्मर में चिंगारी उठने से पास डाले हुए ईंधन में आग लग गई। कुछ ही देर में आग बढ़ गई और बाद में वहां महाबीर, श्रीराम, हरीश, रामपत, शेरसिंह, सुभाष के परिवार द्वारा डाले ईंधन को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देख ईश्वर ने दमकल केंद्र व थाना धारूहेड़ा पुलिस को सूचना दी।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

आग लगने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से भड़क गई। ईंधन घरों के पास ही रखा हुआ होने से आग फैलते हुए वहां बने मकानों तक पहुंच गई। आग से पहले निर्माणाधीन मकान की सैटरिंग को अपने चपेट में ले लिया ।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

घरों तक पहुंची आग को बुझाने के प्रयास में गांव निवासी रामपत व रामनिवास के झुलसने की जानकारी सामने आई है। वहीं इसकी वजह से कई घरों की बिजली की केबल, पानी की टंकी, कूलर व अन्य घरेलू सामान जल गया। धारूहेड़ा व खुशखेड़ा से पहुंची दमकल की टीमों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment