सीएम फ्लाइंग टीम की छापेमारी , खाद्य पदार्थों के भराए सैंपल

By Sahab Ram
On: September 12, 2020 5:55 PM
Follow Us:

सीएम फ्लाइंग टीम की छापेमारी , खाद्य पदार्थों के भराए सैंपल

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

Cm फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार शाम रेवाड़ी में रेड करते हुए खाद्य पदार्थो की सैपलिंग की । टीम ने वनस्पति घी, हरियाणा चॉयस शुद्ध घी, केदार वेजिटेबल आयल, नेचुरल वनस्पति, एव्री डेयरी प्रियम देशी घी की दुकानो पर छापेमारी कर सैंपल लिए।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

सीएम फ्लाइंग टीम का नेतृत्व कर रहे उप-निरीक्षक सूबे सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर नकली खाद्य पदार्थो को बनाया जा रहा है। जिसके चलते खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के साथ मिलकर छापेमारी की गई। घी के कई डिब्बों पर एक्सपायरी डेट व वजन नही था। इसके अलावा बिल न दिखाने पर सेल टेक्स के निरीक्षक कुलदीप ने करवाई कर नोटिस दिया। वजन व एक्सपाइरी डेट न होने पर माप तोल विभाग के निरीक्षक सुरेन्द्र द्वारा करवाई की गई जिसकी सैपलिंग कराई गई है और नमूनों की जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। सैपलिंग रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्यवाई अमल में लाई जाएगी।
आपको बता दें कि इससे पहले भी रेवाड़ी में कई बार इस तरह की छापेमारी की जा चुकी है। ये सारी कार्यवाही सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर सूबे सिंह के नेतृत्व में चली। उनकी टीम में एसआई लोकपाल, एएसआई सांवल राम, प्रधान सिपाई अजय कुमार, माप तोल निरीक्षक सुरेन्द्र तथा डॉक्टर सचिन शर्मा एसपीएम शामिल रहें।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment