कोसली हलके की समस्याओं के निदान के लिए सीएम से मिले विधायक लक्ष्मण यादव

By Sahab Ram
On: September 15, 2020 1:31 PM
Follow Us:

कोसली हलके की समस्याओं के निदान के लिए सीएम से मिले विधायक लक्ष्मण यादव

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें
कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को विभिन्न संगठनों की ओर से मांगों को लेकर सौंपे गए ज्ञापन को लेकर विधायक ने मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। विधायक ने मुख्यमंत्री को सभी संगठनों के ज्ञापन सौंपने के साथ-साथ खरीफ फसल की खरीद हेतू अस्थाई मंडियों की स्थापना किए जाने की मांग की है। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने मुख्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि रबी की फसल के खरीद के समय सरकार ने अस्थाई मंडियां स्थापित की थी। चूंकि उस समय कोरोना काल चल रहा था और अब भी कोविड-19 का संक्रमण चरम पर है। उन्होंने
मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि पहले की तरह इस बार भी उचित दूरी पर अस्थाई
मंडियों के लिए स्थान चिन्हित कर फसल खरीद केंद्र स्थापित किए जाएं। अगर किसी कारणवश अधिक अस्थाई मंडियां स्थापित न हो सके तो कम से कम ब्लॉक स्तर पर अस्थाई मंडियां अवश्य स्थापित की जाए।
इनके अलावा
विधायक ने आईसीडीएस सुपरवाइजर वैलफेयर एसोसिएशन हरियाणा की ओर से दिए गए ज्ञापन में महिला एवं बाल विकास विभाग में ऑनलाइन स्थानांतरण नीति को रद्द करने, दी रेवाड़ी ब्रिक्स ओनर्स एसोसिएशन की ओर से हरियाणा व एनसीआर में ईट भट्ठों को शुरु करने व उनकी समस्याओं का समाधान करने, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से पूर्व सरकार द्वारा अलॉट की गई जमीन को लेकर भवन के साथ लगती जमीन आवंटित कराकर भूमि को पूरा कराने तथा आरबीएस-एसआईईटी रेवाड़ी में तैनात गैस्ट फैकल्टी के तौर पर कार्यरत शिक्षकों की समस्याओं का निवारण करने संबंधी मांगों के ज्ञापन भी मुख्यमंत्री को सौंपे। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जनभावनाओं के अनुरूप लोगों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment