श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के तहत जिले 18 गाँवो में शहर जैसी सुविधा देने के लिए काम शुरू

By Sahab Ram
On: September 24, 2020 12:23 PM
Follow Us:

श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के तहत जिले 18 गाँवो में शहर जैसी सुविधा देने के लिए काम शुरू

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

रेवाड़ी, 24 सितंबर। सीईओ जिला परिषद त्रिलोक चंद ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी अर्बन-रूरल मिशन की समीक्षा बैठक में कहा कि इस योजना के अंतर्गत विकास कार्यो के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। जो कार्य प्रगति पर है उन कार्यो को शीघ्र पूरा करवाएं तथा नए कार्यो के लिए प्रस्ताव भेजने का काम भी जल्द से जल्द किया जाएं। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य पूरे किए जा रहे है उन कार्यो का फोटो व्हाट्स गु्रप में अवश्य डाले ताकि यह पता चल सके कि कार्य किस गति से चल रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यो को निर्धारित समय अवधि में पूरा किया जाए ताकि अन्य कार्य शुरू हो सकें। सीईओ ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के तहत रेवाडी जिला के कोसली कलैस्टर के 18 गांव नामत: कोसली, नाहड, गुगोढ, नठेडा, गुडयानी, सुरेहली, नेहरूगढ, भाकली-1, भाकली-2, साहदतनगर, झाल, जुड्डी, छव्वा, कानहडवास, जाखल, मुन्डढा, मलेशियावास व शादीपुर चयनित किये गये है। नाहड़ खंड के इन गांवों को इस योजना के लिए कोसली कलैस्टर के नाम से जाता है।

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

त्रिलोक चंद ने कहा कि राष्ट्रीय रूर्बन मिशन के तहत कृषि, साक्षरता, मोबाईल हैल्थ यूनिट, स्किल, ऋण प्रदान करना, जल वितरण, पशु पालन, एलपीजी गैस कनैक्शन, ई-ग्राम कनैक्टविटी, सम्पर्क सडक़, यातायात, आदि पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मिशन के तहत इन गांवों में शहरी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के साथ-साथ इन कलस्टर गांवों में जहां विकास कार्य होंगे वहीं रोजगार के अवसर भी लोगों को मिलेंगे। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय रूर्बन मिशन कार्य करता है।  बैठक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोसली में एक ओर एम्बुलेंस प्रदान करने का सुझाव व आईटीआई कोसली में सोलर सिस्टम लगाने का सुझाव दिया गया। इन सुझावों पर सीईओ जिला परिषद ने कहा कि वे अपना प्रस्ताव प्रस्तुत करें।
इस मौके पर कार्यकारी अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग कोसली वीपी चौहान, डिप्टी सीएमओ डॉ अमित यादव, डॉ सतबीर शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सूरजभान, एपीओ अर्जुन लाल, एबीपीओ विपिन आर्य, बीईओ नाहड़ राजेन्द्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Haryana Weather update: हरियाणा के कई जिलों हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment