ई-निलामी 27 अक्टूबर को

By Sahab Ram
On: October 24, 2020 3:13 PM
Follow Us:

ई-निलामी 27 अक्टूबर को

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

गुरूग्राम जोन के अधीन आने वाली हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की गुरूग्राम, रेवाड़ी, नारनौल व धारूहेड़ा की शहरी संपदाओं में व्यवसायिक, वाणिज्यिक, संस्थागत एवं रिहायशी भूखंडों (प्लाटों ) की शुक्रवार 23 अक्टूबर को निर्धारित की गई निलामी तकनीकी कारणों से स्थगित कर दी गई है। अब यह निलामी 27 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे नए सिरे से आरंभ होगी। यह जानकारी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अधिकारी विजय राठी ने दी। उन्होंने बताया कि यदि किसी बोलीदाता द्वारा 23 अक्टूबर को कोई बोली लगाई गई है तो उसे रद्द समझा जाएगा। उन्होंने बताया कि स्थगित की गई निलामी में 27 अक्टूबर को केवल वही बोलीदाता भाग ले सकेंगे जिन्होंने 23 अक्टूबर को प्रात: 9 बजे तक ई-निलामी हेतु धरोहर राशि जमा करवा दी थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल ई-निलामी की तिथि पुन: निर्धारित की गई है, न कि पंजीकरण तिथि इ.एम.डी जमा करवाने की तिथि।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment