एसीएस ने स्वामित्व योजना के तहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

By Sahab Ram
On: November 28, 2020 1:40 PM
Follow Us:

एसीएस ने स्वामित्व योजना के तहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 
राजस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने आज स्वामित्व योजना की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों से जानकारी लेकर समीक्षा की। एसीएस ने प्रदेश में स्वामित्व योजना के तहत किए जा रहे कार्य में तेजी लाने और उन्हें निर्धारित समयावधि में कार्य पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस योजना से लाल डोरा के अंदर आने वाले लोगों को उनके जमीन का मालिकाना हक मिलेगा, जिसके साथ ऋण संबंधी अन्य लाभ भी सीधे रूप से जुड़े हैं।
      संजीव कौशल ने कहा कि  देशभर में स्वामित्व योजना लागू की गई है, जिसके तहत लाल डोरा के अंदर की जमीन की रजिस्ट्री कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे जमीन के मालिकों को उनका वास्तविक हक प्राप्त होगा और जमीन की रजिस्ट्री होने से भू-स्वामी अनेक प्रकार की ऋण संबंधी योजनाओं का लाभ भी ले सकता है।
डीसी ने बताया कि स्वामित्व योजना से गांव में रहने वाले लोगों को उनकी जमीन का मालिकाना हक मिला है, जिससे अनेक प्रकार की योजनाओं का लाभ लाभार्थी पा सकते हैं। स्वामित्व योजना के तहत लाल डोरा के दायरे में आने वाले वाली संपत्तियों की रजिस्ट्री हो सकेगी तथा उनकी खरीद फरोख्त शुरू होने के साथ ही लोग बैंक लोन भी दे सकेंगे। उन्होंने कहा कि गांव निवासियों को उनकी जमीन का मालिकाना हक सरकारी कागजों में दर्ज हो सकेगा।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment